{"_id":"6820d797ab4b31da420909f6","slug":"atms-are-closed-consumers-are-not-able-to-get-their-own-money-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-134497-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बंद पड़े एटीएम, उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा अपना ही पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बंद पड़े एटीएम, उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा अपना ही पैसा
Sun, 11 May 2025 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 11 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
बसखारी में बंद पड़ा एटीएम
बसखारी (अंबेडकरनगर)। लग्न सत्र के बीच बसखारी व हंसवर बाजारों में स्थापित अधिकांश एटीएम मशीनें ग्राहकों के लिए निष्प्रभावी साबित हो रही हैं। रविवार को दोनों बाजारों में लगभग सभी एटीएम या तो बंद मिले या उनमें नकदी नहीं थी, जिससे उपभोक्ताओं को अपने ही खाते से पैसा निकालना संभव नहीं हो सका।
बसखारी बाजार में टांडा रोड स्थित यूनियन बैंक, जलालपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक और अकबरपुर रोड पर स्थित स्टेट बैंक का एटीएम शटर बंद अथवा कैशलेस मिले। वहीं हंसवर बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व अन्य निजी बैंकों के एटीएम निष्क्रिय मिले। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पहले एटीएम मशीनों से सुचारु निकासी होती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इनका संचालन अनियमित हो गया है। तीन दिनों की बैंक छुट्टियों के बीच उपभोक्ताओं को नकदी प्राप्त करना मुश्किल हो गया। बसखारी के मकोइयां निवासी अंजनी कुमार मिश्र के घर विवाह समारोह है, लेकिन वे पैसे के लिए बाजार में इधर-उधर चक्कर लगाते रहे।
बकड़ापुर निवासी मंगला प्रसाद मिश्र और कोतूपुर निवासी मनोज यादव ने भी एटीएम व जन सेवा केंद्र से कैश न मिलने की समस्या बताई। जन सेवा केंद्रों पर भी नकदी उपलब्ध न होने के कारण लेनदेन ठप है। ग्राहक बैंकों और एटीएम केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। एलडीएम कमलेश भास्कर ने बताया कि बैंकों से वार्ता कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।