फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Asha Sangini raised her voice for demands

आशा संगिनी ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

Sun, 13 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Asha Sangini raised her voice for demands
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अपनी मांगों को लेकर धरना देतीं आशा संगिनी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा संगिनी ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आशा संगिनी लंबे समय से समस्याओं से जूझ रही हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मानदेय वृद्धि की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। इसे लेकर जब भी आवाज बुलंद की जाती है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आशा संगिनी का हक मारा जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहीं संरक्षक मीरा सिंह ने कहा कि आशा संगिनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कर रही हैं, इसके बाद भी उनकी समस्याओं को निस्तारित करने को लेकर किसी भी प्रकार की गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कोविड संकट के दौरान उन्होंने जो कार्य किया, उसका भुगतान भी नहीं मिल सका है। इसके अलावा कुष्ठ रोगी खोज, टीकाकरण समेत कई अन्य प्रकार के कार्य भी किए, लेकिन भुगतान नहीं हो सका है। इसके लिए जब भी आवाज बुलंद की जाती है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती है। भुगतान न होने से आशा संगिनी के समक्ष आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन

सुनीता सिंह, सुमित्रा, निर्जला, संतोषी, शांति, सरोजनी मिश्र, माया ने कहा कि मानदेय वृद्धि की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे बढ़ती महंगाई में उन्हें आर्थिक मुश्किलें हो रही हैं। कहा कि जब भी समस्याओं को लेकर जिम्मेदारों से मुलाकात कर निस्तारण की मांग की जाती है, तो आश्वासन तो बढ़-चढ़कर दिया जाता है, लेकिन इसके बाद उसे भुला दिया जाता है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो फिर कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed