फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   As the Saryu receded, the path returned to the riverbank.

Ambedkar Nagar News: सरयू उतरी तो कछार में लौटी राह

Sat, 03 Oct 2026 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
As the Saryu receded, the path returned to the riverbank.
.टांडा क्षेत्र के मुबारकपुर में घटा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
राजेसुल्तानपुर/विद्युतनगर। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने से कछार और आराजी क्षेत्र में बाढ़ का असर कम होने लगा है। शनिवार को राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में नदी का जलस्तर 84.60 मीटर दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 85.00 मीटर था। 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर की गिरावट के बाद नदी खतरे के निशान से 96 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई है।
विज्ञापन

जलस्तर घटने से आराजी देवारा के प्रसाद कुर्मी का पूरा और मांझा कम्हरिया के बद्री का पूरा से नदी की ओर जाने वाले दोनों मार्गों से पानी पूरी तरह हट गया है। मांझा कम्हरिया बंधे के किनारे भी पानी कम होने लगा है। हालांकि आराजी देवारा के हंसू का पूरा मजरे में करीब आधा दर्जन घरों तक पहुंचने के लिए अभी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरयू का जलस्तर काफी नीचे आ गया है और दोनों मार्गों से पानी हट चुका है। उधर, उल्टहवा माझा में सड़क से पानी कम होने के बाद आवागमन सुगम हो गया है। उल्टहवा, माझा अवसानपुर, केवटला, डुहियां और महरीपुर गांवों में भी जलभराव कम हुआ है। लेखपाल रामू यादव ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी काफी घट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा नगर पालिका क्षेत्र के नेहरूनगर के मेहनिया और बिछावट इलाकों में भी पानी कम हुआ है। मुबारकपुर क्षेत्र में भी नदी का जलस्तर घटने से निचले इलाकों के लोगों को राहत मिली है। एसडीएम टांडा संजीव सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लेखपालों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed