{"_id":"693da018a554c9f9ed0d62ee","slug":"arzoo-wanted-to-join-the-civil-service-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-147016-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आरजू की सिविल सर्विस में जाने की थी चाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आरजू की सिविल सर्विस में जाने की थी चाह
Sat, 13 Dec 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर के गोपुरी चांदपुर निवासी आरजू यादव (24) की बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज के एकलव्य चौराहे के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार रात आठ बजे उनका शव पैतृक गांव पहुंचा, तो हर तरफ चीख पुकार मच गई। देर रात गांव के मुडियारी के पास परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
रविवार को भी गांव की हर चौखट पर असामयिक आरजू की मौत की चर्चा चलती रही। मृतक के चचेरे भाई ऋषि यादव के मुताबिक उनके भाई आरजू होनहार थे। उनकी सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करने की चाह थी, लेकिन सड़क हादसे ने सारे सपने चकना चूर हो गए। मृतक का बड़ा भाई अश्वनी यादव लखनऊ में बीटेक कर रहा हैं।