फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Artists from the country and the state will perform in the Ambedkar Nagar Mahotsav

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर महोत्सव में देश व प्रदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुति

Tue, 11 Feb 2025 06:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Artists from the country and the state will perform in the Ambedkar Nagar Mahotsav

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी 22 से 24 फरवरी तक राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर पर अंबेडकरनगर महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें देश व प्रदेश के कई कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति देंगे। तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर रूपरेखा तैयार की।एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने प्रस्तावित रूप रेखा व प्रत्येक विभाग को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सौंपे गए दायित्वों की जानकारी प्रदान की। डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को तत्काल महोत्सव की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। बच्चों के लिए झूले, खान-पान के स्टाॅल, लोकल स्टाॅल, बच्चों के कार्यक्रम, मिनी मैराथन व अन्य कार्यक्रमों की बेहतर ढंग से तैयारी करें। स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाए।




बॉलीवुड नाइट, भोजपुरी नाइट के लिए कलाकारों का चयन समय से कर लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के साथ ओडीओपी व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाए। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. राजकुमार, डीएफओ डॉ. उमेश तिवारी, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी के अलावा सभी एसडीएम, बीडीओ व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed