फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arrangements not enough in Shivbaba

शिवबाबा में नहीं भीड़ को संभालने के इंतजाम

Tue, 11 Aug 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Tue, 11 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

धार्मिक स्थानों पर आम लोगों की सुरक्षा को लेकर बेफिक्री यहां भी फैली हुई है। जिला मुख्यालय के निकट पवित्र शिव बाबा परिसर में उमड़ने वाली भीड़ को संभालने के यहां कोई इंतजाम नहीं है। खानापूर्ति के लिए सिर्फ दो-तीन सिपाहियों को खड़ा कर दिया जाता है। ऐसे में किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


सोमवार को देवघर के बैद्यनाथ धाम में दर्शन के दौरान के मची भगदड़ में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हो गए थे। धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए समुचित सुरक्षा व्यवस्था न किए जाने का ही यह परिणाम था। सुरक्षा को लेकर कुछ ऐसी बेफिक्री यहां भी फैली हुई है।
विज्ञापन


प्रमुख पर्वों पर धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन उनकी सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिव बाबा धाम में वैसे तो प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन प्रमुख पर्वों में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या आम दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा अक्सर यहां उचक्के उठाते रहते हैं। सुरक्षा के नाम पर यहां मात्र दो-तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी जाती है।

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र कहते हैं कि धार्मिक स्थलों पर पूजन अर्चन के लिए उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध होने चाहिए। विशेष रूप से शिव बाबा धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए जाने चाहिए। अक्सर पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर तब सक्रिय होता, जब कोई हादसा हो जाता है। पवित्र शिवबाबा के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed