फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arbitrarily gifted half incomplete ANM center

मनमानी की भेंट चढ़ा आधा अधूरा एएनएम सेंटर

Sun, 04 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Arbitrarily gifted half incomplete ANM center
राजेसुल्तानपुर। लाखों रुपये की लागत से बलरामपुर में बना मातृ शिशु कल्याण केंद्र (एएनएम सेंटर) ग्रामीणों के लिए मात्र छलावा साबित हो रहा है। मानक के अनुरूप निर्माण कार्य न होने तथा देखरेख के अभाव में एएनएम सेंटर खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। न सिर्फ प्लास्टर टूटकर गिर रहा, वरन बारिश के चलते छत भी टपकती है। दरवाजा व खिड़की लगाए ही नहीं गए। बताया जाता है कि आधा अधूरा कार्य कराकर भुगतान भी करा लिया गया। केंद्र का संचालन न होने से विभिन्न गांवों की लगभग दस हजार आबादी को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलरामपुर में दशक भर पूर्व बना मातृ शिशु कल्याण केंद्र जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। इलाज की बात तो दूर की है, भवन अभी तक विभाग को हैंडओवर ही नहीं किया जा सका है। इसके अलावा निर्माण कार्य भी आधा अधूरा है। जिसमें दरवाजे व खिड़कियां आज तक नहीं लग सके। मानक के अनुसार कार्य न होने तथा देखरेख के अभाव में दीवार के प्लास्टर टूट कर गिरने लगे हैं। छत भी बारिश के दौरान टपकता है। मनमानी का आलम यह है कि निर्माण इकाई व ठेकेदार की मिलीभगत से आधे अधूरे कार्य का भुगतान भी करा लिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि एएनएम सेंटर का संचालन कराने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। इससे बलरामपुर समेत कई अन्य गांवों की लगभग दस हजार आबादी के बेहतर व सुगम इलाज के सपने को तगड़ा झटका लगा है। स्थानीय विनोद प्रजापति, अंगद सोनकर, नंदकिशोरी यादव, मुसाफिर सोनकर, राधेश्याम, मोनू मोदनवाल आदि का कहना है कि केंद्र का संचालन न होने से प्रसव के दौरान महिलाओं को पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के महाराजगंज ले जाना पड़ता है। जिसकी दूरी लगभग 8 किलोमीटर है। जबकि सीएचसी जहांगीरगंज की दूरी लगभग 17 किलोमीटर पड़ जाती है। ऐसे में समय से इलाज नहीं हो पाता। जिससे प्रसव के दौरान महिलाओं की जिंदगी जोखिम भरी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय चंद यादव ने बताया कि भवन का कार्य अधूरा होने के चलते विभाग द्वारा हैंडओवर नहीं लिया गया है। इसकी सूचना विभाग को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed