{"_id":"60f70bb98ebc3e6d4541c7d7","slug":"appointment-letters-handed-over-to-17-regional-youth-welfare-officers-ambedkar-nagar-news-lko5878375168","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में सोमवार देर शाम चयनित 17 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने में इनकी महती भूमिका है। ऐसे में इन्हें अपने उत्तरदायित्वों का गंभीरता से पालन करना होगा।
डीएम सैमुअल पॉल एन की मौजूदगी में विधायक अनीता कमल ने 17 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर अधिकारियों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने सभी अधिकारियों से पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के अंतर्गत इनकी नियुक्ति हुई है। इनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए युवक मंगल दल को सक्रिय करना है।
ग्रामीण स्तर पर कार्य करते हुए युवक मंगल दल के माध्यम से सामुदायिक सेवाओं से जोड़ने का काम करना होगा। इसके साथ ही इन्हें युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना होगा। ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका निभानी होगी। डीएम ने भी नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम संतोष ओझा, अपर एसडीएम रामनारायण, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप एवं जिला यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्त आदि मौजूद रहे।