फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Appearance of 47 roads will be improved with Rs. 21.22 crores

Ambedkar Nagar News: 21.22 करोड़ से संवरेगी 47 सड़कों की सूरत, आसान होगा सफर

Sat, 01 Feb 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Appearance of 47 roads will be improved with Rs. 21.22 crores
अंबेडकरनगर। लंबे समय से जर्जर सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण का रास्ता साफ हो गया है। 110 किमी लंबी 47 सड़कों की सूरत संवारने के लिए एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव को शासन ने मंजूर करते हुए बजट जारी कर दिया है। इन सड़कों की हालत सुधरने से करीब दो लाख आबादी का सफर आसान हो सकेगा। बजट मिलने के साथ ही संबंधित विभाग की ओर से निविदा आमंत्रित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग विकास खंड क्षेत्रों की 30 सड़कों की विशेष मरम्मत कराए जाने व 17 सड़कों की सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया था। यह सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं और इनसे गुजरने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए प्रांतीय खंड को 6.250 किमी लंबी छह सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 1.24 करोड़, निर्माण खंड को 29.94 किमी लंबी 24 सड़कों की मरम्मत के लिए 4.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण के लिए प्रांतीय खंड को 46.41 किमी लंबी 13 सड़कों के लिए 7.93 करोड़ व निर्माण खंड को 28.21 किमी लंबी चार सड़कों के लिए 7.36 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। एमएलसी ने बताया कि सड़कों के लिए बजट प्राप्त हो गया है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



--------------
वर्जन
आमंत्रित की गई निविदा
सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed