फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Antisnake venom finished in district hospital for two days

जिला अस्पताल में दो दिन से एंटीस्नेक वेनम खत्म

Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Antisnake venom finished in district hospital for two days
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में दो दिन से एंटीस्नेक वेनम का अभाव है। इससे सर्पदंश के शिकार होकर पहुंच रहे मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। इससे एक तरफ जहां मरीजों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है, वहीं काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। नागरिकों ने जिला अस्पताल में एंटीस्नेक वेनम इंजेक्शन खत्म होने पर नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार से ही एंटी स्नेक वेनम खत्म है। इससेे जिला अस्पताल पहुंचने वाले सर्पदंश के शिकार मरीजों को अयोध्या रेफर करना पड़ रहा है। दो दिनों से इंजेक्शन खत्म होने के चलते 15 से अधिक सर्पदंश के शिकार पीड़ितों को मायूस होकर लौटना पड़ा। नागरिकों ने जिला अस्पताल में एंटीरैबीज इंजेक्शन न होने पर नाराजगी भी जताई। कहा कि जिला अस्पताल में मरीज काफी उम्मीद लेकर आते हैं, जब जिला अस्पताल में ही उन्हें इंजेक्शन नहीं लग पाएगा तो सीएचसी व पीएचसी पर क्या हाल होगा।
विज्ञापन

रविवार को सर्पदंश का शिकार होकर पहुंचे अकबरपुर के राकेश कुमार ने बताया कि वह इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन यहां बताया जा रहा है कि एंटीरैबीज इंजेक्शन ही मौजूद नहीं है। इसी तरह से कई अन्य सर्पदंश के शिकार पीड़ित इंजेक्शन न लग पाने की वजह से या तो रेफर कर दिए गए, या फिर जो अपने परिवार के साथ पहुंचे थे उन्हें कहीं अन्यत्र अस्पताल में जाकर इंजेक्शन लगवानेे के लिए कह दिया गया। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल में एंटीस्नेक वेनम इंजेक्शन खत्म हैं। इसके लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। एक-दो दिन में इंजेक्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस बारे में सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर उपलब्धता जल्द सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed