{"_id":"699ddf4ffa7835afe304fe17","slug":"another-bus-will-run-for-gorakhpur-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-151451-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गोरखपुर के लिए चलेगी एक और बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गोरखपुर के लिए चलेगी एक और बस
Tue, 24 Feb 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर से गोरखपुर के लिए एक नई बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इस नई बस सेवा को संचालित करने के लिए स्वीकृति मिल गई है, जिससे यात्रियों को यात्रा में बड़ी सहूलियत मिलेगी। यह कदम मुख्यालय से गोरखपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा न होने के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
वर्तमान में अकबरपुर और राजेसुल्तानपुर से गोरखपुर के लिए एक-एक बस चलाई जा रही है। अब एक और बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अकबरपुर डिपो के पास कुल 106 रोडवेज बसें हैं। इन बसों के माध्यम से दिल्ली, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़, कानपुर और लखनऊ सहित कई अन्य शहरों के लिए सेवाएं संचालित की जाती हैं। डिपो से यात्रा करने वाले अधिकांश यात्री गोरखपुर के लिए होते हैं। यह बस 118 किमी की दूरी तय करेगी, जिसमें सुबह 7:10 बजे अकबरपुर से बसखारी, न्योरी होते हुए अतरौलिया स्थित गोरखपुर एक्सप्रेस वे से होकर नौसड़ बस स्टेशन सुबह 10:10 मिनट पर पहुंचेगी। नई बस सेवा से यात्रियों को ट्रेनों में भीड़ के बीच सफर करने से मुक्ति मिलेगी। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव का कहना है कि गोरखपुर रूट के लिए बस सेवा को स्वीकृति मिल चुकी है। इस बस सेवा का समय निर्धारित कर दिया गया है।