फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Annual Urs of 'Chhaucha' will start from today with Parcham Kushai

परचम कुशाई के साथ आज से शुरू होगा किछौछा का सालाना उर्स

Sun, 21 Aug 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Annual Urs of 'Chhaucha' will start from today with Parcham Kushai
बसखारी (अंबेडकरनगर)। महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी का सालाना उर्स परचम कुशाई के साथ सोमवार 22 अगस्त से प्रारंभ हो जाएगा। मुख्य अतिथि प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी सोमवार शाम मलंग गेट पर पहुंचकर अशरफी तराने के बीच परचम कुशाई कर सालाना उर्स की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

उधर उर्स में भागीदारी करने के लिए न सिर्फ देश के कोने कोने से, बल्कि विदेशों से भी जायरीन के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। उर्स में पहुंचने वाले जायरीन को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए इंतजामिया कमेटी ने जरूरी व्यवस्था पूरी कर ली है। न सिर्फ खोया पाया केेंद्र की स्थापना की गई, बल्कि मेडिकल कैंप भी स्थापित कर दिया गया है। इस बीच उर्स को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा में स्थित महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह पर सालाना उर्स सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। 30 अगस्त तक चलने वाले उर्स की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी परचूम कुशाई कर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजामिया कमेटी से जुड़े सै. अजीज अशरफ ने बताया कि सोमवार को शाम चार बजे राज्यमंत्री मलंग गेट पर पहुंचेंगे। इसके बाद अशरफी तराने के बीच परचम कुशाई कर सालाना उर्स की शुरुआत करेंगे। इसके बाद राज्यमंत्री आस्ताने आलिया पर पहुंचकर चादर चढ़ाएं और विशेष दुआ करेंगे। बताया कि उर्स के शुभारंभ मौके पर होने वाले कार्यक्रम को सकुशल निपटाने के लिए जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं।
उर्स आयोजन से जुड़े सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि सालाना उर्स में शामिल होने के लिए न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। जायरीन को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रकाश, साफ सफाई, पेयजल समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।

प्रकाश के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है, तो वहीं उनके रहने आदि की भी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उधर उर्स को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। न सिर्फ सीसीटीवी कैमरे से समूचे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी, बल्कि जगह जगह पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed