फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Animal feed factory inauguration today

पशु आहार फैक्ट्री का लोकार्पण आज

Wed, 19 Oct 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 19 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र अकबरपुर के खानजहांपुर में पराग पशु आहार फैक्ट्री का लोकार्पण गुरुवार 20 अक्तूबर को दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा व खाद्य रसद मंत्री कमाल अख्तर करेंगे। इसमें प्रतिदिन 100 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन होगा जो प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि दुग्ध विकास मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने अकबरपुर क्षेत्र को एक फैक्ट्री की सौगात देते हुए गत वर्ष इसका शिलान्यास कराया था। अब यह फैक्ट्री खानजहांपुर में बनगई है। पशु आहार निर्माणशाला प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होने वाले समारोह की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव करेंगे।
विज्ञापन


फैक्ट्री का शुभारंभ दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा करेंगे। खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर विशेष रूप से इस मौके पर मौजूद रहेंगे। निर्माणशाला प्रभारी ने बताया कि 20 करोड़ की लागत से बनकर तैयार इस फैक्ट्री से प्रतिदिन 100 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन होगा। इसका लाभ अंबेडकरनगर के अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों को भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed