फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Animal

विद्यालय का ताला तोड़ ग्रामीणों ने कैद किया 250 आवारा पशु

Mon, 05 Aug 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Animal
महरुआ। छुट्टा पशुओं से परेशान लोगों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। सीआर इंटर कॉलेज गेट का ताला तोड़कर करीब 250 पशुओं को विद्यालय परिसर में कैद कर दिया। इसके बाद सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी होते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आनन-फानन में वाहनों का प्रबंध किया गया। देर शाम तक पुलिस की मौजूदगी में वाहनों से इन पशुओं को अलग-अलग क्षेत्रों में बने राजकीय पशु आश्रय स्थलों पर भेजने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

महरुआ बाजार व आसपास के गांवों में छुट्टा जानवरों के घूमने से आजिज ग्रामीणों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। ग्रामीणों ने पहले दो-चार पशुओं को हांककर सीआर इंटर कॉलेज के पास पहुंचाया। बताया जाता है कि इसके बाद विद्यालय में लगा ताला तोड़ दिया और पशुओं को परिसर में हांक दिया। इसके बाद तो ग्रामीणों ने ऐसे तमाम पशुओं को स्कूल परिसर में पहुंचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इनकी संख्या 250 के करीब हो गई। सूचना मिलते ही अकबरपुर व कटेहरी ब्लॉक की बीडीओ सविता सिंह मौके पर पहुंचीं। उनकी ग्रामीणों से झड़प भी हो गई। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया और हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ धर्मेंद्र सचान ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सभी पशुओं को प्रशासन अपनी तरफ से पशु आश्रय केंद्रों पर पहुंचाएगा। इसके बाद परिवहन विभाग ने वाहनों का प्रबंध किया और पशुओं को अलग-अलग पशु आश्रय केंद्र पहुंचाने का सिलसिला शुरू हुआ। एसओ रामनिवास ने बताया कि करीब 250 पशु थे, जिन्हें अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचाने का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed