{"_id":"67057a5f9da61d91af0b74f4","slug":"angry-villagers-created-ruckus-in-police-station-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122511-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नाराज ग्रामीणों ने किया कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नाराज ग्रामीणों ने किया कोतवाली में हंगामा
Wed, 09 Oct 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खानशाह सुलेमपुर गांव में दो दिन पहले हुए हंगामा और गांव की दो युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में ग्रामीणोंं ने मुख्य आरोपियोंं को बचाए जाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को बड़ी तादात में महिलाओं व पुरुषों ने कोतवाली पहुंचकर सभी आरोपियोंं की गिरफ्तारी व छेड़खानी का अलग से केस दर्ज करने की मांग की। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने मौके पर पहुंच भरोसा दिलाया कि एक भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। तब जाकर सभी वापस लौटे।
खानशाह सुलेमपुर में भूमि विवाद को लेकर बीते रविवार सुबह गांव के लोग पंचायत कर रहे थे। देर शाम टांडा के सूरापुर निवासी गैंगस्टर गोविंद यादव कई वाहन व एक दर्जन साथियोंं के साथ नशे में धुत होकर वहां पहुंच गया। आरोपियों ने रास्ते में दुर्गा पूजा देखकर लौट रही एक युवती से छेड़छाड़ भी की। आरोपियों ने रामशबद व उसके पुत्र को लाठी-डंडों से पीट दिया। एक अन्य युवती से भी छेड़छाड़ की। नाराज ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ा लिया।
गैंगस्टर व अन्य आरोपी लग्जरी वाहन छोड़ भागने लगे। तभी ग्रामीणोंं ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने छह नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी समेत विभिन्न धारा में केस दर्ज कर लिया। गैंगस्टर गोविंद के अलावा अकबरपुर निवासी डब्लू यादव व सुधांशु यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण अकबरपुर कोतवाली पहुंचे थे। हंगामे के बाद पुलिस ने शाह आलम निवासी खपुरा को गिरफ्तार किया है।