{"_id":"5749d2fc4f1c1b2f07691c1b","slug":"angry-prerak-protested-due-to-overlook","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेक्षा से नाराज प्रेरकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षा से नाराज प्रेरकों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 28 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर शनिवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन करते प्रेरक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श लोक शिक्षक प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि प्रेरकों की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। वे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी उसे दूर करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर पंकज को सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राहुल पाण्डेय ने कहा कि प्रेरक पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
कहा कि लगातार कार्य करने के बाद भी बीते चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन
इससे प्रेरक अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए मानदेय 16 हजार रुपये किया जाए। साथ ही प्रेरकों को राज्य कर्मचारी का दर्ज दिया जाए। इसके अलावा मानदेय उनके खाते में भेजा जाए।
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान संतोष, रामचंद्र, आशुतोष, रविशंकर, अंजनी समेत अनेक प्रेरक मौजूद रहे।