फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angered by allegations of towel theft, ASHAs demonstrated

Ambedkar Nagar News: तौलिया चोरी के आरोप से नाराज आशाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Jul 2024 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Angered by allegations of towel theft, ASHAs demonstrated
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सीएचसी अधीक्षक द्वारा तौलिया चोरी करने के लगाए गए आरोप से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संचारी रोग अभियान के बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं के अनुसार सीएचसी जहांगीरगंज परिसर में बृहस्वापतिवार को संचारी रोग अभियान से संबंधित मीटिंग थी, जिसमें वह सभी शामिल हुईं। आशाओं ने मीटिंग में कुर्सी न मिलने पर सवाल उठाए तो मीटिंग खत्म होते होते सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदय चंद यादव ने आशाओं पर मीटिंग हाॅल से चार तौलिया गायब करने का आरोप मढ़ दिया। इस पर आशाओं ने सीएचसी अधीक्षक से तौलिया चोरी करने वाले का नाम बताने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं बताया।
विज्ञापन

अधीक्षक के आरोप से नाराज जिलाध्यक्ष विनोद कुमारी पांडेय के नेतृत्व में जिला मंत्री माधुरी सिंह, उपाध्यक्ष साधना सिंह, मीरा यादव, सुमन यादव, ज्योति, संगीता, रेखा, संगीता पांडेय, शकुंतला आदि ने परिसर में ही प्रदर्शन के साथ ही नारेबाजी शुरू कर दी। आशाओं ने चोरी करने वाले का नाम बताने को कहा लेकिन सीएचसी अधीक्षक अपने आवास पर चले गए। आशा बहुएं काफी देर तक नारेबाजी व हंगामा करतीं रहीं। माधुरी सिंह व विनोद कुमारी पांडेय ने कहा कि चोरी के आरोप से वह सभी आहत हैं। जब तक अधीक्षक चोरी करने वाले का नाम नहीं बताएंगे अथवा अपना आरोप वापस नहीं लेते तब तक आशाएं संचारी रोग अभियान का बहिष्कार करेंगी। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदय चंद यादव ने कहा कि मीटिंग के दौरान ही तौलिया चोरी हो गई। उन्होंने सिर्फ तौलिया चोरी होने की बात कही, किसी का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed