फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anger erupted over non-payment of pending payments

लंबित भुगतान न होने से फूटा गुस्सा

Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over non-payment of pending payments
अंबेडकरनगर। विभिन्न मदों की लंबित राशि के भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को आशा संगिनी कर्मचारी संगठन के तत्वावधान में आशा संगिनी व आशा बहुओं ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से उन्हें विभिन्न मदों की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उन्हें आर्थिक दिक्कतें हो रही हैं। कहा कि जब भी इसे लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही लंबित भुगतान नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहीं संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड के लिए पात्रों के चिह्नांकन के साथ उन्हें जागरूक भी किया गया, लेकिन दो वर्ष से इसका भुगतान नहीं किया जा सका है। कोविड-19 सर्वे का कार्य भी उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ किया, लेकिन इसका भी भुगतान अब तक नहीं किया जा सका है। संगिनी को 1200 व आशा को एक हजार रुपये की राशि का भुगतान बीते अप्रैल से नहीं हो सका है। यह राशि उन्हें हेल्थ वेलनेस के तौर पर मिलनी थी। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत भी उन्हें अप्रैल 2020 से राशि का भुगतान नहीं हो किया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रकार के मदों की राशि का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आशा बहुएं व आशा संगिनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कर रही हैं, लेकिन उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। भुगतान को लेकर जब भी धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ नहीं पा रही है। नतीजा यह है कि आशा बहुओं व आशा संगिनि को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर पुष्पा तिवारी, ऊषा पटेल, सुमित्रा वर्मा, नीलम सिंह, अर्चना, विनोद कुमार, सीमा गुप्ता, साधना सिंह, नीलम सिंह, निर्जला, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed