फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anger erupted against the terrorist attack in Pahalgam, tribute paid

Ambedkar Nagar News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में फूटा आक्रोश, दी श्रद्धांजलि

Wed, 23 Apr 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 23 Apr 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted against the terrorist attack in Pahalgam, tribute paid
बार एसोसिएशन अकबरपुर की ओर से की जा गई श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अ​धिवक्ता
अंबेडकरनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। विभिन्न संगठनों ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही हमले में मारे गए निहत्थे पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर ने बुधवार को कश्मीर घटना के मृतक व्यक्तियों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए एक शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए घटना की घोर निंदा की। भारत सरकार से मांग की कि इस घटना में शमिल आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाते हुए कश्मीर में पूर्णतया शांति बहाली की स्थापना की जाए। पुनः किसी भी आतंकवादी घटना को रोकने के लिए सक्षम प्रयास किए जाएं, अध्यक्ष केडी मिश्र, महामंत्री विशाल कुमार सिंह ने कहा कि जो भी देश ऐसे आतंकवादियों को पालन पोषण व सरंक्षण में शामिल हो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इस दौरान ताराकांत त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, डीपी सिंह, कोषाध्यक्ष राज्यवर्द्धन पांडेय, सहसचिव मो. ताबिस, विनोद कुमार पांडेय समेत अनय लोग मौजूद रहे। जलालपुर कस्बे में बुधवार शाम को शाम को सात बजे रामलीला मैदान से होते हुए जमालपुर चौराहा, शहीद पार्क, सराय चौक तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि आतंकवादियों का कायराना हरकत केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। इस मौके पर अमित गुप्ता, प्रह्लाद ,सीताराम, रविंद्र भारती, विकास निषाद आशीष रामबृक्ष सतनाम, गौरव उपाध्याय पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि अब सरकार को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर इसे जड़ से खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed