फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anganwadi worker became a fake income certificate

Ambedkar Nagar News: फर्जी आय प्रमाणपत्र लगा बनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 21 Jun 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker became a fake income certificate
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील जलालपुर गौरा महमदपुर की एक महिला जनवरी में दो बार अलग-अलग आय के प्रमाणपत्र जारी करवाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन बैठी। आरोपी लेखपाल पर कार्रवाई का निर्देश एसडीएम ने दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में सुभाष चंद्र नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि सुषमा पाठक के नाम से छह जनवरी को 48,000 वार्षिक आय का प्रमाण पत्र जारी किया गया, जबकि 10 जनवरी को जारी दूसरे प्रमाण पत्र में आय 42,000 अंकित की गई थी। शिकायत के अनुसार, इसी कम आय को आधार बनाकर महिला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गई है। एसडीएम पवन जायसवाल ने संबंधित लेखपाल मिथिलेश यादव से जवाब मांगा। लेखपाल ने निजी कर्मचारी टीपी यादव पर उनकी लॉगिन से प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप मढ़ दिया।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने निजी कर्मी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में कुछ अधिवक्ताओं ने पहुंचकर गिरफ्तारी का विरोध किया और लेखपाल की भूमिका पर सवाल उठाए। जांच शुरू होते ही लेखपाल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद एसडीएम ने जांच शुरू करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed