{"_id":"6192a7f5c5488861ae7aca1e","slug":"and-when-the-dm-took-over-the-steering-of-the-tractor-ambedkar-nagar-news-lko6046001105","type":"story","status":"publish","title_hn":"और जब डीएम ने संभाल लिया ट्रैक्टर का स्टेयरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और जब डीएम ने संभाल लिया ट्रैक्टर का स्टेयरिंग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के गौसपुर में ट्रैक्टर चलाकर सीड ड्रिल से गेहूं की बुवाई करते डीएम सैमुअल पॉल एन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गौसपुर गांव में सोमवार को जब जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने गेहूं की बोआई के लिए खेत में सुपर सीडर (ट्रैक्टर) को चलाया, तो मौके पर मौजूद किसान खुशी से उछल पड़े। कुछ देर खेत में ट्रैक्टर चलाने के बाद डीएम ने किसानों से अपील की कि वे पर्यावरण संतुलन के लिए पराली न जलाएं।
धान की कटाई के बाद अब गेहूं की बोआई का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके लिए खेतों में पड़ी पराली को जलाने की बजाय उसे नष्ट करने को लेकर वृहद पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गौसपुर गांव पहुंचे। वहां कुछ किसान गेहूं की बोआई कर रहे थे। जिलाधिकारी गांव निवासी राधेश्याम यादव के खेत में पहुंचे और वहां बोआई में लगे सुपर सीडर मशीन युक्त ट्रैक्टर को रुकवाया और खुद चालक की सीट पर बैठ गए। इसके बाद वे खुद ही कुछ देर तक संबंधित मशीन से गेहूं की बोआई करते रहे। डीएम के ट्रैक्टर चलाने से वहां मौजूद किसान उत्साहित हो उठे। किसानों ने डीएम के इस अंदाज पर खुशी जताई। कहा कि अधिकारियों को इसी तरह सहज होकर आम जनमानस के बीच आते रहना चाहिए।
इसके बाद डीएम ने आत्मा योजना के तहत किसानों को गेहूं बीज व जिप्सम बांटा। साथ ही 20 किसानों को बेस्ट डी कंपोजर्स का भी वितरण किया। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पराली बिल्कुल न जलाएं। इस मौके पर उप कृषि निदेशक पीयूष राय, आलोक यादव, सुनील मौर्य, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।