{"_id":"610ad01d8ebc3ec1bb668d68","slug":"an-uncontrollable-truck-trampled-a-cleaner-standing-on-the-side-of-the-road-died-ambedkar-nagar-news-lko5899070190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे खड़े क्लीनर को बेकाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे खड़े क्लीनर को बेकाबू
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के गोहन्ना के निकट ट्रक की चपेट में आने से हुई क्लीनर की मौत के बाद शवगृह पर परिजनों से
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत गौहन्ना के निकट सड़क के किनारे खड़े ट्रक क्लीनर को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग हादसों में चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत गौहन्ना बाजार के निकट बुधवार सुबह ट्रक क्लीनर किशन (18) निवासी जनपद देवरिया खड़ा हुआ था। बताया जाता है कि इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में किशन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना अंतर्गत गोशाईगंज निवासी समीर (30) बुधवार सुबह बाइक से टांडा जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह सद्दरपुर बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे कुचल दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी अंकुर (22) बुधवार सुबह बाइक से कटेहरी जाने के दौरान पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत लोरपुर निवासी इरफान (33) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी फूलादेवी (55) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।