{"_id":"6856e7758349113a840efeed","slug":"an-old-man-died-after-being-hit-by-a-train-and-a-teenager-died-after-being-hit-by-a-dumper-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-137083-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध और डंपर से टकराकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध और डंपर से टकराकर किशोर की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक वृद्ध और किशोर की मौत हो गई।
मालीपुर के खजुरी करौंदी निवासी मंगली राजभर (65) वर्ष शनिवार सुबह गांव से एक किलाेमीटर दूर अकबरपुर-वाराणसी रेलवे ट्रक के किनारे स्थित अपने खेत गए थे। 10 बजे के करीब खेत से वापस लौटने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी मालीपुर की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों के साथ ही पुलिस को भी दी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी रमापति देवी अचेत हो गईं। मृतक के दो बेटे पन्नालाल और हीरालाल हैं।
दूसरी घटना सुल्तानपुर-अंबेडकरनगर सीमा पर महरुआ क्षेत्र में हुई। सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाने के हालापुर तिवारी निवासी चंद्रभान के मुताबिक शुक्रवार शाम उनका बेटा लकी (15) गांव निवासी अपने दोस्त सुमित और अश्वनी के साथ गांव से 500 मीटर दूर महरुआ में हाईवे के दूसरी छोर पर स्थित बाग में आम तोड़ने गए थे।
लौटते समय तीनों हाईवे पार कर रहे थे तभी लकी को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों दोस्तों ने घटना की जानकारी लकी के परिजनों को दी। आनन फानन उसे जिला अस्पताल अकबरपुर भिजवाया गया। हालत गंभीर देख उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दपुर टांडा रेफर कर दिया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमाॅर्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।