फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   An innocent child who had gone to see a wedding procession died after getting stuck between a road DJ and a wall

Ambedkar Nagar News: बरात देखने गए मासूम की रोड डीजे व दीवार के बीच दबकर मौत

Tue, 10 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
An innocent child who had gone to see a wedding procession died after getting stuck between a road DJ and a wall
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका क्षेत्र में रविवार की शाम गांव में बरात देखने गए चार वर्षीय मासूम की रोड डीजे और दीवार के बीच दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अब तक कोई तहरीर न मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कटका के रामपुर कला गढ़वा निवासी सुशील कुमार का चार वर्षीय पुत्र सुशांत रविवार की शाम गांव में एक बरात को देखने गया था। यहां वह पिकअप पर अनाधिकृत रूप से बनाए गए रोड डीजे के बाहर निकले साउंड के एंगल को पकड़कर खड़ा था। स्पीड ब्रेकर की वजह से पिकअप को झटका लगा, जिससे मासूम लड़खड़ाकर पास में नाली में जा गिरा। इस बीच डीजे आगे बढ़ता रहा, जिसके चलते मासूम दीवार और रोड डीजे के बीच फंस गया और सिर कुचलने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों को जानकारी हुई तो मासूम को सीएचसी नगपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय मासूम के पिता ट्रक लेकर दिल्ली गए हुए थे। देर रात करीब 10 बजे उनको फोन पर हादसे की जानकारी मिली तो होश उड़ गए। आनन फानन दिल्ली से यहां पहुंचे। सोमवार को दिन में पोस्टमार्टम कराया, शाम को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद से मासूम की मां सुशीला देवी रो-रोकर बदहवास हैं। बाबा रमाकांत और दादी आशा देवी भी मासूम की मौत से आहत हैं और बार बार उसका नाम लेकर बुला रहे हैं। परिवार में मृतक का एक पांच वर्षीय बड़ा भाई सतीश भी है। यहां सवाल यह उठता है कि मासूम की मौत के बाद भी पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रही है। न तो पिकअप चालक के बारे में पता लगाया गया और न ही डीजे संचालक पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि अभी कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed