फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   An elderly man injured in a road accident died during treatment

Ambedkar Nagar News: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Fri, 30 May 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 30 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
An elderly man injured in a road accident died during treatment
शिवजोर। 
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर मार्ग पर कन्नूपुर वर्मा पेट्रोलपंप के निकट मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की लखनऊ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जलालपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

उसरहा निवासी अमित सिद्धार्थ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चाचा शिवजोर (55) के साथ बाइक से सुबह सात बजे अकबरपुर जा रहे थे। कन्नूपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों की बाइक से टकरा गए थे। हादसे में अमित के दाहिने पैर, कंधे और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि शिवजोर के सिर में गहरा घाव हो गया था।
विज्ञापन

शिवजोर की स्थिति को गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया था, यहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर बाद निधन हो गया था। शिवजोर परिवार की आजीविका के लिए खेती करते थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता देवी के अतिरिक्त चार पुत्र शिवविजय (25), कर्णविजय (21), हिंडविजय (18), अमन (13) और पुत्री सोनम (17) हैं। परिवार की समस्त जिम्मेदारियां उन्हीं के ऊपर थीं। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक सवार युवकों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed