{"_id":"602029de8ebc3e4c8261196c","slug":"amsin-won-the-inaugural-match-ambedkar-nagar-news-lko563707440","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमसिन ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमसिन ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
भीटी। एमसीबी क्रिकेट क्लब मिझौड़ा के तत्वाधान में रविवार को पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि भीटी ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रमुखता से हिस्सेदारी करनी चाहिए।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल का महत्व समझाते हुए आयोजन की प्रशंसा की। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही हम ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखार सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी इससे प्रदान होता है। उन्होंने आगे भी ऐसे आयोजन करते रहने की सलाह दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डड़वा व अमसिन के बीच खेला गया। अमसिन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 8 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए अमसिन की टीम ने 107 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डड़वा की टीम ने 8 ओवर में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह से अमसिन की टीम ने 37 रन से उद्घाटन मैच जीत लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रवेश यादव को मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाए तथा तीन महत्वपूर्ण विकेट भी लिया। इस दौरान पूर्व प्रधान मिझौड़ा इबरार खान, रासिद, उमेश, फैजान, साबिर मिर्जा व आबिद आदि मौजूद रहे।