{"_id":"6820d858122b4ebe820b45d7","slug":"amid-deteriorating-situation-in-jammu-and-kashmir-preparations-for-the-yatra-were-abandoned-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-134476-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जम्मू-कश्मीर में बिगड़े हालात के बीच छोड़ दी यात्रा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जम्मू-कश्मीर में बिगड़े हालात के बीच छोड़ दी यात्रा की तैयारी
Sun, 11 May 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 11 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षित काउंटर मौजूद यात्री
अंबेडकरनगर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और राजस्थान जाने वाले यात्री ट्रेनों के टिकट कैन्सिल करवा रहे हैं। विगत 22 अप्रैल से अब तक 65 यात्री आरक्षित श्रेणी का टिकट निरस्त करवा चुके हैं, जबकि ऑनलाइन टिकट कराने व कैन्सिल कराने वालों की संख्या सैकड़ों में होने की बात कही जा रही है।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बिगड़ते हालत से लोगों में खलबली मची है। शहर समेत आसपास क्षेत्र के तमाम लोगों को मई और जून में चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर व वैष्णो देवी यात्रा पर जाना था। पहलगाम में हुए हमले के बाद से ही टिकट निरस्त कराए जाने का सिलसिला जारी है। अब तक 65 लोग अपने टिकट निरस्त करा चुके हैं। ये सभी अगले सप्ताह जम्मू-कश्मीर जाने वाले थे।
अकबरपुर जंक्शन से सीधे जम्मू-कश्मीर जाने वाली एक ट्रेन है। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली कैफियात, फरक्का लोकनायक, पटना कोटा एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों से शहर समेत आसपास क्षेत्र के लोग अक्सर जम्मू-कश्मीर समेत अन्य जगहों पर घूमने, वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन व अपने काम की तलाश में ज्यादातर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन टिकटों का ब्योरा नहीं
ऑनलाइन कितने टिकट निरस्त हुए, इसकी रेलवे विभाग को जानकारी नहीं है। रेलवे के अफसरों ने बताया कि ऑनलाइन टिकट निरस्त की संख्या भी अधिक होगी। इसकी जानकारी उसी दिन पता चलेगी, जिस दिन की टिकट आरक्षित होगी।
बदल दिया विचार
अकबरपुर गांव तिंदौली के रहने वाले जगदीश सिंह ने बताया कि अपने फैमिली के साथ जम्मू कश्मीर घूमने जाने वाले थे, लेकिन हालत को देखकर प्लान कैंसिल कर दिया। वहीं सपना सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को पहले टिकट मिला नहीं था। इसके बाद अब हालात देखकर जाने का विचार बदल दिया है।
तिथिवार जम्मू, चंडीगढ़ व कोटा के लिए हुए आरक्षण
एक मई- 15-
दो मई- 07-
तीन मई- 11-
चार मई- 12-
पांच मई- 9-
छह मई- 05-
सात मई- 10-
आठ मई - 8-
नौ मई- -6
दस मई - 5
वर्जन-
स्पष्ट नहीं है स्थिति
22 अप्रैल के बाद अब तक करीब 65 लोगों ने टिकट कराई कैन्सिल कराई है। ज्यादातर टिकट ऑनलाइन बना जाते हैं, जिनकी संख्या काफी अधिक होगी। इसका आंकड़ा न होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं है।
-पलटूराम, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक