{"_id":"6297a3abfad57d214161c572","slug":"ambulance-driver-dies-in-a-trailer-collision-ambedkar-nagar-news-lko63328953","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर से टक्कर में एंबुलेंस के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर से टक्कर में एंबुलेंस के चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र में पटना मुबारकपुर गांव के पास बसखारी जहांगीरगंज मार्ग पर मंगलवार देर रात ट्रेलर व एंबुलेंस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस के चालक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद निवासी अनिल यादव एंबुलेंस के चालक (पायलट) पद पर सीएचसी आलापुर में तैनात थे। मंगलवार देर रात अनिल 108 एंबुलेंस से मरीज लेने जा रहे थे। उनके साथ एमटी रामहिंद निवासी जिला बस्ती भी थे। पटना मुबारकपुर के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक अनिल व एमटी रामहिंद गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर पहुंचे बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां अनिल की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही अनिल की मौत हो गयी। उधर, एमटी रामहिंद का इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद