फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar: Voting begins in Katehari, four lakh voters will choose their MLA, votes are being cast at 425

अंबेडकरनगर: कटेहरी में हुआ 56 फीसदी मतदान, आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई वोटिंग, सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 20 Nov 2024 06:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर
अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 Nov 2024 06:10 PM IST
सार

UP by-election: यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है। कटहरी सीट पर करीब 56 प्रतिशत मतदान की खबरे हैं। 

विज्ञापन
Ambedkarnagar: Voting begins in Katehari, four lakh voters will choose their MLA, votes are being cast at 425
मतदान के लिए निकले लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक सभी सीटों पर 41.92 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर 42.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
विज्ञापन


जानें सभी नौ सीटों पर दोपहर बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
 
मीरापुर मुजफ्फरनगर 49.06 प्रतिशत
कुंदरकी मुरादाबाद  50.03 प्रतिशत
गाजियाबाद गाजियाबाद  27.44 प्रतिशत
खैर अलीगढ़ 39.86 प्रतिशत
करहल मैनपुरी 44.70 प्रतिशत
सीसामऊ कानपुर नगर 40.29 प्रतिशत
फूलपुर प्रयागराज 36.58 प्रतिशत
कटेहरी अंबेडकरनगर  49.29 प्रतिशत
मझवां मिर्जापुर 43.64 प्रतिशत

कटेहरी सीट पर विधानसभा उपचुनाव में 4,01,165 मतदाता अपना नया विधायक चुनेंगे। 425 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सामान्य विधानसभा चुनाव में कटेहरी सीट से सपा के लालजी वर्मा विधायक चुने गए थे। बाद में हुए लोकसभा चुनाव में वे सांसद चुन लिए गए। अब खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। इसमें सांसद की पत्नी शोभावती वर्मा सपा से चुनाव मैदान में हैं तो पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद बीजेपी की तरफ से भाग्य आजमा रहे हैं। बसपा से अमित वर्मा मुकाबले को त्रिकोणीय बनाते हुए चुनावी मैदान में डटे हैं। आठ अन्य प्रत्याशी भी इस चुनाव में जनता के समर्थन की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन


मतदाताओं ने कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है और मतदान से रोका जा रहा है



कटेहरी में लगाया आरोप, वोट डालने से रोका जा रहा है, देखें वीडियो




मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर वोट डालने से धमकाने का लगाया आरोप





भय मुक्त होकर करें मतदान
कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियोंं को पूरा कर लिया गया है। बूथोंं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ये बातें जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील के दौरान कहीं। कहा कि बीएलओ ने पर्ची का वितरण कर दिया है। किन्हीं कारणों से बाहर रहने वाले जिन मतदाताओं की पर्ची वितरित नहीं हो सकी है तो वे मतदान स्थल पर पहुंचकर बीएलओ के पास माैजूद लिस्ट में दर्ज नाम का पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के लिए ये हैं 12 विकल्प
मतदाता पहचान पत्र के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जाॅब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान किया जा सकेगा।


 

बूथों की गतिविधियों पर रखें नजर

Ambedkarnagar: Voting begins in Katehari, four lakh voters will choose their MLA, votes are being cast at 425
मतदान के लिए पहुंचीं मतदाता - फोटो : अमर उजाला

प्रेक्षक वीपी गौथम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्थापित चुनाव कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न बूथों पर वेब कास्टिंग के माध्यम से निगरानी के निर्देश दिए। कार्मिकों को बूथों की हर गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों बात कर तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित कराएं। हिदायत दी कि बूथों पर लगे कैमरे का एंगल इस तरह से हो कि जिससे मतदान की गोपनीयता भंग न होने पाए। इसका पूरा ध्यान रखेंं। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्त मौजूद रहे।

219 बूथों पर चुनाव आयोग वेबकास्टिंग से ऑनलाइन रखेगा नजर
 कटेहरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 219 बूथों पर वेबकास्टिंग तो 185 पर वीडियोग्राफी होगी। यहां पर होने वाली हर गतिविधि पर चुनाव आयोग की नजर होगी। कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। इसे लेकर नामित एजेंसी ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। 185 बूथों पर वीडियोग्राफी के लिए शिक्षामित्र व अनुदेशक को बीते दिनों ही प्रशिक्षण देकर चुनाव के दौरान प्रमुख विंदुओं की वीडियो बनाने की जानकारी दी गई है। इन सभी कर्मचारी को पोलिंग पार्टी रवाना होते समय कैमरा उपलब्ध कराया गया है।

हवाईपट्टी से निकलकर बूथों पर संभाला जिम्मा
कटेहरी के 425 बूथों पर मंगलवार शाम कर्मचारियों ने मतदान का जिम्मा संभाल लिया। इससे पहले सुबह हवाईपट्टी परिसर से भारी गहमागहमी के बीच पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला शुरू हुआ। कर्मचारियों में उनकी ड्यूटी को लेकर उल्लास दिखा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अकबरपुर हवाईपट्टी पर मंगलवार सुबह से ही मतदानकर्मी जुटने लगे। उनके पास ड्यूटी कार्ड भी था। महिला मतदान कर्मियों के साथ उनके परिजन भी पहुंचे थे।

ड्यूटी को लेकर कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन ने अलग-अलग काउंटर बना रखे थे। एक कंट्रोल रूम भी स्थापित था। विशेष मंच से वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए थे। सुबह 10 बजे के बाद से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का अभियान शुरू हुआ। हवाईपट्टी से निकलकर कर्मचारियों ने देर शाम तक अपने अपने बूथों पर मोर्चा संभाल लिया। मतदान से एक दिन पहले ही बैरीकेडिंग व अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लीं।

65 सेक्टर में करीब छह हजार पुलिसकर्मी संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था

पहली बार कटेहरी में होने जा रहे उपचुनाव में किसी प्रकार का गतिरोध न होने पाए, इसके लिए तगड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी विधानसभा क्षेत्र को 65 सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है। प्रत्येक सेक्टर में छह से सात बूथ रखे गए हैं। ऐसा इसलिए जिससे कि कहीं भी कोई दिक्कत होने पर पांच मिनट के भीतर सेेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंच सकें। इसके अलावा 20 जोनल मजिस्ट्रेट व 20 जोनल पुलिस अधिकारी की भी तैनाती की गई है। यह अधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों व सेक्टर पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे।

मतदान शांतिपूर्ण व सुचारु ढंग से कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक वीपी गौथम, डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व पूर्वी श्यामदेव भी लगातार भ्रमण पर रहेंगे। उधर मतदान के दौरान बूथों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। लगभग तीन हजार पुलिसकर्मी गैरजनपद से यहां पहुंचे हैं तो वहीं करीब दो हजार पुलिसकर्मी जिले से ड्यूटी पर लगाए जा रहे। तीन कंपनी पीएसी व दस कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स की सेवाएं ली जा रही हैं। पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए ड्रोन के इस्तेमाल का भी निर्णय लिया है। किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए लगातार ड्रोन सक्रिय रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed