फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar team reached the semi-finals after defeating Gorakhpur

Ambedkar Nagar News: गोरखपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची अंबेडकरनगर की टीम

Thu, 27 Mar 2025 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar team reached the semi-finals after defeating Gorakhpur
अकबरपुर के एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में शॉट खेलते ​खिलाड़ी। 
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय ओपन महिला और पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मैच में महिला डबल्स में अंबेडकरनगर और वाराणसी की टीम पहुंची सेमीफाइनल में पहुंची। मेंस डबल में वाराणसी और आजमगढ़, सिंगल्स में आजमगढ़ और बांदा की टीमों ने जीता। वहीं मेंस सिंगल आजमगढ़ दूसरी टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन


गोरखपुर और अंबेडकरनगर के मैच में 30-21 से अंबेडकरनगर की अपूर्वा और वसुंधरा ने गोरखपुर के तनिष्क और सुरभि को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में विशाल कुमार और सतेंद्र ने बांदा के अविरल और वाशु को हराया। पुरुष एकल में वसु बांदा ने मनीष कुमार पटेल प्रतापगढ़ को 30-8, शशांक पाठक आजमगढ़ ने हर्षित गोरखपुर को 30-3, प्रशांक पाठक आजमगढ़ ने सुमित सिंह प्रयागराज को 30-4 व उदय प्रताप आजमगढ़ ने अंशुमान गुप्ता सुल्तानपुर को 30-12 के अंतर से पराजित किया। खेल का शुभारंभ राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. आभास कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान आशाराम वर्मा, अनुपम प्रजापति, वीरेंद्र निषाद, प्रशिक्षक सुमेधा यादव, अदनान अहमद, देशपाल सिंह, अभिषेक उपाध्याय एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed