{"_id":"656b6f5715dd0facfa0d086f","slug":"ambedkarnagar-no-passenger-facilities-on-the-highway-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-7228-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईवे पर नहीं है यात्री सुविधाओं की फिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईवे पर नहीं है यात्री सुविधाओं की फिक्र
Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
दांदूपुर के निकट नेशनल हाइवे के किनारे क्षतिग्रस्त पड़ा यात्री प्रतीक्षालय। -संवाद
चार स्थानों पर बने सभी आठ प्रतीक्षालय बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। नेशनल हाईवे 128 पर यात्रियों की सुविधा के लिए जनपद सीमा में बने आठ यात्री प्रतीक्षालय बदहाल हैं। यहां बैठने के लिए लगी सीमेंटेड सीट क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश, धूप से बचाव के लिए ऊपर लगाया गया टिनशेड उखड़ चुका है। नतीजा यह है कि अब यहां यात्री नहीं रुकते।
करीब सात वर्ष पहले जनपदवासियों को टांडा-रायबरेली एनएच की सौगात मिली थी। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे टांडा से महरुआ के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए दांदूपुर, रतनपुर, न्यौतरिया व सद्दरपुर के पास सड़क के दोनों तरफ एक-एक यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया। जिससे यहां यात्री बैठकर बसों का इंतजार कर सकें। धूप व बारिश से बचाने के लिए बेंच के साथ ही ऊपर टिनशेड भी लगाया गया।
हालांकि यह व्यवस्था अब बदहाल हो गई है। एनएचएआई प्रशासन जहां एनएच मार्ग की बदहाली दूर कराने की तरफ गंभीर नहीं दिख रहा वहीं लाखों रुपये खर्च कर यात्रियों की सुविधा के लिए बने इन प्रतीक्षालयों की दशा सुधारने की भी जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। इसके चलते ही यहां यात्री रुकना भी पसंद नहीं करते।
विज्ञापन
नागरिकों ने जतायी नाराजगी
स्थानीय डॉ. राहुल मिश्र, ओमप्रकाश शुक्ल, रामजीत, आकाश कुमार व जयप्रकाश आदि ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बदहाल पड़े यात्री प्रतीक्षालयों को दुरुस्त कराए जाने की मांग की। कहा कि टोल टैक्स के नाम पर एनएचएआई मोटी रकम ले रहा है। इसके बावजूद न तो मार्ग पर सुचारु आवागमन के लिए सड़क की हालत सुधारी जा रही है और न ही यात्रियों की सुविधा के लिए बने बदहाल प्रतीक्षालयों की सुध ली जा रही है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
एनएचएआई को लिखा जाएगा
नेशनल हाईवे पर यात्रियों को सुचारु आवागमन व सुविधा देना एनएचएआई की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि यात्री प्रतीक्षालय बदहाल हैं तो उसे दुरुस्त कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले इसका पूरा पालन कराया जाएगा। -डॉ सदानंद गुप्त, एडीएम