फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar News: After former MLA Pawan Pandey, STF arrested three more accused in fraud

Ambedkarnagar News : पूर्व विधायक पवन पांडेय के बाद धोखाधड़ी में एसटीएफ ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Nov 2023 10:51 PM IST
सार

भूमि के नाम पर हुई धोखाधड़ी में पूर्व विधायक पवन पांडेय के बाद एसटीएफ ने अब तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें नगर पालिका परिषद अकबरपुर के दो कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Ambedkarnagar News: After former MLA Pawan Pandey, STF arrested three more accused in fraud
संतोष, अजय और जयराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूमि के नाम पर हुई धोखाधड़ी में पूर्व विधायक पवन पांडेय के बाद एसटीएफ ने अब तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें नगर पालिका परिषद अकबरपुर के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इन पर मनममाने ढंग से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने का आरोप है।

विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के एक बहुचर्चित मामले में एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने तीन और आरोपियों को धरदबोचा है। बरवां नासिरपुर निवासी चंपा देवी ने बीते दिनों पूर्व विधायक पवन पांडेय व अन्य के खिलाफ करोड़ों की भूमि का लाखों में सौदा कर लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने पुत्र अजय से भूमि का अनुबंध होने के बाद उसकी संदिग्ध दशा में मौत हो जाने तथा फर्जी ढंग से नीतू नामक महिला से अजय का विवाह दिखा देने का आरोप भी आरोप मढ़ा था। हाईकोर्ट की दखल पर मामले की विवेचना एसटीएफ लखनऊ ने संभाल ली थी।
विज्ञापन


इसी मामले में एसटीएफ ने बीते दिनों अकबरपुर निवासी पूर्व विधायक पवन पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने अकबरपुर नगरपालिका परिषद के दो कर्मचारियों सर्वेयर जयराम यादव तथा लिपिक अजय त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed