फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkarnagar

टांडा में यात्री ट्रेनों का फिर शुरू हो संचालन

Wed, 13 Apr 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े व्यापारियों ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के लखनऊ स्थित आवास पर उन्हें जीत की बधाई दी। साथ ही टांडा में बंद यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि औद्योगिक नगरी के तौर पर पहचान बनाने वाले टांडा नगर में कपड़ों व धागों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। ऐसे में यहां यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं होने से व्यापारियों व आम जनमानस को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने बुधवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी। साथ ही 51 किलो की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। डिप्टी सीएम ने व्यापारियों का आभार प्रकट किया। व्यापारियों ने टांडा में बंद पड़े यात्री ट्रेनों का फिर से संचालन कराने की मांग डिप्टी सीएम से की। कहा कि औद्योगिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध टांडा नगर में कपड़ा, धान कुटाई आदि का उत्पादन एवं निर्माण होता है। इनकी आपूर्ति देश के कोने-कोने में होती है।
विज्ञापन

टांडा में प्रत्येक रविवार को कपड़े की बाजार भी लगती है। एनटीपीसी के अलावा यहां महामाया एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज भी स्थित है। प्रतिदिन सैकड़ों मरीज व तीमारदार इलाज के लिए पहुंचते हैं। मगर यात्री ट्रेनों का संचालन न होने से जहां व्यापारियों को आवागमन में मुश्किल होती है, वहीं मरीजों व आम नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बताया कि टांडा में 10 फरवरी 1993 को यात्री ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। मगर मालगाड़ियों का संचालन होता है। यहां यात्री ट्रेनों का संचालन बेहद जरूरी है। व्यापारियों ने टांडा रेल मार्ग को बस्ती रेल मार्ग से जोड़ने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed