{"_id":"5f2045e58ebc3e63b37676ff","slug":"ambedkar-nagar-crime-ambedkar-nagar-news-lko5328451176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढही दीवार के मलबे में दबकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढही दीवार के मलबे में दबकर बालिका की मौत
विज्ञापन
आलापुर। लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार सुबह मसेना मिर्जापुर गांव में दीवार ढहने के बाद मलबे में दबकर बालिका की मौत हो गई, जबकि बगल सो रहे उसकी छोटी बहन व भाई जख्मी हो गया। परिजनों की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे के नीचे दबी बालिका को बाहर निकाला, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। वहां बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना कर मदद का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह आलापुर तहसील क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर गांव निवासी रामसिंगार के घर की दीवार पड़ोसी लालविजय यादव के कच्चे घर पर गिर गई। इससे लालविजय यादव के घर की दीवार भी ढह गयी। विजय के घर में सो रहे उसके तीन बच्चे उसके नीचे दब गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों के प्रयास से दीवार के मलबे के नीचे दबी शिखा (14), खुशबू (12), पुत्र एसपी (16) पुत्र लालविजय को बाहर निकाला गया। घायलावस्था में तीनों को रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने शिखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि खुशबू व एसपी का इलाज चल रहा है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, ग्राम प्रधान मंतराम यादव, अरविंद यादव, भाजपा नेता आनंद जायसवाल आदि ने पीड़ित के घर पहुंचकर मदद का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले जानकारी होने पर सीओ जगदीश लाल टम्टा व तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने पीड़ित के घर पहुंचकर मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि सरकार की तरफ से मिलने वाली हरसंभव मदद मुहैया करायी जाएगी।