फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar: Angry over Mohan's murder, family members attacked and vandalized the house of the accused.

Ambedkarnagar: मोहन की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर बोला हमला, की तोड़फोड़

Mon, 08 Jun 2026 07:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडरकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडरकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 08 Jun 2026 07:55 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले मोहनलाल कनौजिया के पुत्र को बेरहमी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि मोहनलाल की गला दबाकर हत्या की गई है।
 

विज्ञापन
Ambedkar Nagar: Angry over Mohan's murder, family members attacked and vandalized the house of the accused.
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सम्मनपुर क्षेत्र के लेहड़ी गांव में तालाब में नहाने के विवाद में हुई मोहनलाल कनौजिया की हत्या से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार देर रात 50 से अधिक ग्रामीणों ने हत्यारोपियों के घर पर हमला बोल दिया। यहां बाइक समेत घर का अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद से गांव में भारी पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले मोहनलाल कनौजिया के पुत्र को बेरहमी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि मोहनलाल की गला दबाकर हत्या की गई है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पूरे प्रकरण के निष्पक्ष जांच हो और मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और दूसरों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत सुनवाई कर सजा दी जाए।
विज्ञापन


अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कोई दिन ऐसा नहीं की हत्या जैसी घटना न होती हो, एक सप्ताह में यह दूसरी हत्या सम्मनपुर थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed