फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar and Sultanpur teams dominate weightlifting

Ambedkar Nagar News: भारोत्तोलन में अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर टीम का दबदबा

Thu, 22 Aug 2024 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Nagar and Sultanpur teams dominate weightlifting
अंबेडकरनगर। अयोध्या मंडल की मंडलीय बालक और बालिका वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को एकलव्य स्टेडियम के जिम्नेजियम हाॅल में हुई। मेजबान अंबेडकरनगर के वेट लिफ्टरों ने बालक वर्ग में दबदबा कायम रखते हुए चैंपियनशिप हासिल की। बालिका वर्ग में सुल्तानपुर को जीत मिली।
विज्ञापन

अयोध्या मंडल की इस वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी जनता इंटर कॉलेज बनगांव जदीद ने स्टेडियम में निभाई। 17 वर्ष बालक वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में 75 किलो वजन उठाकर मेजबान अंबेडकरनगर के शिवा प्रथम स्थान पर रहे। 55 किलो भार वर्ग में अंबेडकरनगर के ही आर्यन वर्मा, 61 किलोग्राम भार वर्ग में अंबेडकरनगर के अभिनव प्रथम स्थान पर रहे। 73 किलोग्राम भार वर्ग में अमेठी के अनंत सिंह प्रथम, 81 किलोग्राम भार वर्ग में अंबेडकरनगर के सुंदरम शुक्ला, और 102 किलोग्राम भार वर्ग में अंबेडकरनगर के ही विनय कुमार प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में सुल्तानपुर जनपद का दबदबा रहा। 49 किलोग्राम भार वर्ग में रिया यादव सुल्तानपुर के अलावा 55 किलोग्राम भार में खुशी, 59 किलोग्राम भार में अंजलि राजभर और 64 किलोग्राम भार में शिवांगी यादव सभी सुल्तानपुर प्रथम स्थान पर रहीं। 19 वर्ष बालक वर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में अंबेडकरनगर के जितेंद्र ने 75 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 किलोग्राम भार वर्ग में लकी ने 75 किलो वजन उठाकर प्रथम, 61 किलोग्राम भार वर्ग में जनपद अमेठी के बाद मोहम्मद कैफ ने 70 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 67 किग्रा भार में सुल्तानपुर जनपद के शनि मिश्र ने 50 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 73 किलोग्राम भार में अंबेडकरनगर जिले के अतुल भार्गव ने 130 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर जोर दें। डीआईओएस ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। जिला क्रीड़ा सचिव माध्यमिक शिक्षा अजीत कुमार सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की तरफ से प्रयागराज में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक सत्यम कुमार रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के शशिकांत वर्मा, व्यायाम शिक्षक वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा, प्रबुद्ध सिंह, योगेश्वर दिवाकर, हर्षित सिंह, पवन चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed