फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Along with plantation, special attention will have to be given on geo tagging

पौधरोपण के साथ ही जियो टैगिंग पर देना होगा विशेष ध्यान

Wed, 30 Jun 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Along with plantation, special attention will have to be given on geo tagging
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में पौधरोपण अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते डीएम सैमुअल पॉल एन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पौधरोपण अभियान के तहत रोपित किए जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग करनी होगी। इससे वन विभाग के साथ ही 26 अन्य विभागों की पौधरोपण के समय जियो टैगिंग में आसानी हो जाएगी। साथ ही पौधरोपण स्थल तक पहुंचकर जांच हो सकेगी। इससे पौधरोपण की प्रमाणिकता और बढ़ जाएगी। समस्त स्थलों की जियो टैगिंग का कार्य इसी वर्षाकाल में पूर्ण करना होगा। वृक्षारोपण अभियान में सहभागी समस्त विभागों द्वारा उक्त प्रचलित मोबाइल एप के माध्यम से जियो टैगिंग का कार्य अनिवार्य है। यह निर्देश मंगलवार देरशाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन ने दिया।
विज्ञापन

मंगलवार देरशाम डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग समेत 26 विभागों के अधिकारियों के साथ पौधरोपण अभियान को लेकर बैठक की। बताया कि प्रदेश में वनावरण एवं हरितिमा बढ़ाने के लिए बरसात में 30 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना है। इस अभियान में 10.80 करोड़ पौधों का रोपण वन एवं वन्य जीव विभाग करेगा। बल्कि शेष 19.20 करोड़ वृक्षारोपण 26 अन्य विभागों के समन्वय से पूर्ण किया जाना है। पौधरोपण के समय ही जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इससे पौधरोपण कार्य में पारदर्शिता एवं प्रमाणिकता आएगी। इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अधिकांश पौधरोपण क्षेत्र ग्राम पंचायतों में समाहित हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि ग्राम पंचायत स्तर तक पौधरोपण क्षेत्रों की जियो टैगिंग पूरी गंभीरता से की जाए।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा समस्त पौधरोपण क्षेत्रों की जियो टैगगिं सुनिश्चित करने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जा रहा है। मोबाइल में इस एप को आसानी से किया जा सकता है, और इसके तहत ही जियो टैगिंग का कार्य करना है। इसके माध्यम से रोपण क्षेत्रों की सटीक जियो लोकेशन विभागीय सरवर एवं जीआईएस प्रणाली के माध्यम से डैस बोर्ड पर परिलक्षित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जियो टैगिंग से तत्समय ही पौधों की निगरानी की जा सकेगी। इससे वन विभाग के साथ ही 26 अन्य विभागों के पौधरोपण कार्य में भी जियो टैगिंग आसानी होगी। साथ ही पौधरोपण स्थल तक पहुंचकर जांच हो सकेगी। डीएम ने कहा कि पौधरोपण व जियो टैगिग के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारी को पूरा करना होगा। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीएफओ एके कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed