{"_id":"672127ad9559636e680aeee5","slug":"allotment-of-election-symbols-after-withdrawal-of-nominations-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-123704-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन आज
Tue, 29 Oct 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार 30 अक्तूबर को नाम वापसी के साथ ही चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। इसके बाद ही उपचुनाव की पूरी तस्वीर साफ होने के साथ प्रचार प्रसार जोर पकड़ेगा।
बीते सप्ताह हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद अब बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी। इस दौरान चुनाव मैदान से हटने के इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके बाद तीन बजे से चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। इससे पूर्व दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में खारिज हो चुके हैं। इसके बाद चुनाव मैदान में अब भाजपा के धर्मराज निषाद, बसपा के अमित वर्मा व सपा के शोभावती वर्मा समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान बुधवार को कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।