{"_id":"6a15e50bbe0ed1dcf408c3fb","slug":"allegations-of-use-of-low-quality-bricks-in-the-construction-of-the-road-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-157266-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खड़ंजा निर्माण में कम गुणवत्ता की ईंटों के प्रयोग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खड़ंजा निर्माण में कम गुणवत्ता की ईंटों के प्रयोग का आरोप
Tue, 26 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 26 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज विकासखंड की कादीपुर फरीदपुर ग्राम पंचायत में खड़ंजा निर्माण कार्य में ग्रामीणों और पूर्व ग्राम प्रधान ने मानक के अनुरूप ईंटों का प्रयोग न किए जाने का आरोप लगाया है।
राजस्व पुरवा जेठास में पिच रोड से लेकर वेद पांडे के घर तक करीब 300 मीटर लंबा खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है और कम गुणवत्ता की ईंटें लगाई जा रही हैं। पूर्व ग्राम प्रधान इंद्रमणि पांडेय और ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की गई थी। इसके बाद भी अभी तक मौके पर कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचा। पूर्व प्रधान ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बीडीओ रविंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।