{"_id":"670960164324e9fe35024826","slug":"allegations-of-illegal-extortion-and-harassment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122692-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अवैध उगाही व उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अवैध उगाही व उत्पीड़न का आरोप
Fri, 11 Oct 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुलिसकर्मियों पर अवैध धन उगाही व उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र सहनेमऊ निवासी सितारा बानो ने बताया कि उसके पति फिरोज ने सिकंदरपुर बाजार में कपड़े की दुकान कर रखा है। बीते दिनों बाजार में मोबाइल की दुकान करने वाले शिवकुमार को पुलिसकर्मियों ने एक मामले में थाने ले जाकर बंद कर दिया था। उसके पति शिवकुमार को छुड़ाने थाने गए। आरोप है कि वहां पर एक सिपाही ने 30 हजार रुपये की मांग की। लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं था। सिपाही उन्हें एक दुकान पर ले गया और वहां से पांच हजार रुपये ऑनलाइन करा लिया। बाद में शिवकुमार को छोड़ दिया गया। यह भी आरोप लगाया घटना के चार दिन बाद जिस मामले में शिवकुमार को पुलिस ने पकड़ा था उसमें दूसरी तहरीर ले ली। इसमें उसके पति का भी नाम डलवा दिया। जबकि उसके पति निर्दोष हैं। महिला ने बताया कि वह गत दिवस इन्हीं सब मामले को लेकर थाने गई थी, जहां दीवान ने गाली गलौज देते हुए जेल में बंद कर देने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।