Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Allegation of misappropriating 38 lakhs following a sale deed execution

Ambedkar Nagar News: बैनामा के बाद 38 लाख हड़पने का आरोप

Mon, 16 Nov 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Allegation of misappropriating 38 lakhs following a sale deed execution
अंबेडकरनगर। भूमि का बैनामा कराने और खतौनी में नामांतरण के बाद भी विक्रय मूल्य का भुगतान नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 38 लाख रुपये में सौदा तय होने के बावजूद भुगतान न मिलने और रकम के लिए दिए गए चारों चेक बाउंस होने का आरोप लगाया है। उसने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अकबरपुर के शहजादपुर निवासी हसन अब्बास के मुताबिक, उनकी 3600 वर्गफीट भूमि का बैनामा पांच फरवरी 2026 को भीटी के अढ़नपुर निवासी एक महिला और दिल्ली निवासी दूसरी महिला के पक्ष में कराया गया था। भूमि की कीमत 38 लाख रुपये तय हुई थी। आरोप है कि बैनामे के साथ खतौनी में नामांतरण भी करा लिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, 37 लाख 80 हजार रुपये के चार चेक दिए गए थे, जो बैंक में बाउंस हो गए। शेष 20 हजार रुपये भी नहीं मिले। रकम मांगने पर गाली-गलौज और अमर्यादित व्यवहार किए जाने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित ने जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सीओ सिटी अरुण नौहवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed