{"_id":"676ee674ef423fa2830ed4c7","slug":"allegation-of-indecency-against-the-ration-dealer-complaint-lodged-with-sdm-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-126874-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कोटेदार पर अभद्रता का आरोप, एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कोटेदार पर अभद्रता का आरोप, एसडीएम से की शिकायत
Fri, 27 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र जलालपुर के अजमलपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जलालपुर तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें अजमलपुर के कोटे को निरस्त करने व नए सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग की।
बीते 30 अक्तूबर को अजमलपुर का कोटा ग्रामीणों की शिकायत के बाद निलंबित हो गया था। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई कि कोटेदार घटतौली करता है। विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। मामले में जांच की गई। शिकायत सही पाए जाने पर कोटा निलंबित कर तहसीलदार को जांच सौंप दी गई थी। इस बीच शुक्रवार को गांव निवासी मनोज दुबे, दयाराम दुबे, संतोष, रीता समेत कई अन्य ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम पवन जायसवाल से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब से कोटा निलंबित किया गया है, उसके बाद से ही कोटेदार द्वारा लोगों को तरह-तरह से धमकाया जा रहा है। शिकायत वापस लिए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि कोटे को निरस्त किया जाए। इसके स्थान पर नया कोटा चयनित किया जाए। इसके लिए जल्द ही नए सिरे से चुनाव कराया जाए। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।