{"_id":"6068ac238ebc3ec4ab1a7043","slug":"all-round-development-claims-by-counting-electoral-priority-ambedkar-nagar-news-lko57254454","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी प्राथमिकता गिना कर चौतरफा विकास का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी प्राथमिकता गिना कर चौतरफा विकास का दावा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लखनपुर में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित चौपाल में चर्चा करते ग्रामीण।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। गांव की सरकार बनाने की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही चुनाव तैयारी में जुटे लोगों के साथ ही मतदाताओं की सक्रियता भी तेजी पकड़ने लगी है। गांव की गलियों, नुक्क्ड़ों, चाय पान की दुकानों व किराना की दुकानों समेत कई अन्य स्थानों पर चौपाल लगाकर सभी संभावित चुनावी प्राथमिकता गिनाने के साथ ही गांव के चौतरफा विकास का दावा जता रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला टीम ने ग्राम पंचायत लखनपुर का दौरा किया।
चुनावी चर्चा में हिस्सेदारी करते हुए आशाराम व सूर्यभान ने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास मुख्य मुद्दा होता है। प्रधान ऐसा होना चाहिए, जो गांव के विकास को लेकर गंभीर हो। बगैर किसी भेदभाव के गांव के विकास से जुड़े कार्य करें। शब्बीर अहमद व दयाराम ने कहा कि हाइटेक जमाना है। ऐसे में प्रधान पढ़ा लिखा होना चाहिए। यदि वह शिक्षित होगा, तो उसे योजनाओं के बारे में समुचित जानकारी होगी और वह उसका लाभ पात्रों को सुचारु रूप से दिला सकेगा।
ग्राम पंचायत लखनपुर
गांव का होगा चहुमुखी विकास
लखनपुर के दावेदार राजेश कुमार ने कहा कि गांव का चहुंमुखी विकास करना प्राथमिकता पर होगा। गांव में प्रकाश, पेयजल, आवागमन व साफ सफाई की समुचित व्यवस्था हो, इसके लिए पूरा जोर लगाया जाएगा। बगैर किसी भेदभाव के सभी पात्रों को योजना का समुचित लाभ भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
दूर होगा जल निकासी संकट
लखनपुर के दावेदार रामसुरेश ने कहा कि यदि उन्हें ग्राम प्रधान बनने का मौका मिलता है, तो मेरा पूरा ध्यान गांव के विकास पर होगा। जलनिकासी की बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए न सिर्फ बड़े पैमाने पर नालियों का निर्माण कराउंगा, बल्कि क्षतिग्रस्त नालियों को भी दुरुस्त कराउंगा। आवागमन सुचारु करने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कराउंगा।
ग्राम पंचायत मोतिगरपुर
जिम्मेदारी का होगा पूर्ण निर्वहन
मोतिगरपुर के दावेदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि गांव का विकास तेजी से हो सके, इसे लेकर मैं अपनी जिम्मेदारी का निर्वह्न पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा। गांव में प्रकाश, पेयजल व आवागमन की बड़ी समस्या है। इसे दूर करना मेरा मुख्य मुद्दा है। यदि मैं प्रधान बनता हूं, तो बगैर किसी भेदभाव के पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाउंगा।
विद्यालयों की बदलेगी दशा
मोतिगरपुर के दावेदार रविशंकर आनंद ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। परिषदीय विद्यालय की दशा व दिशा बदलने को लेकर भी पूरी गंभीरता दिखाई जाएगी।
ग्राम पंचायत जमऊपुर
बेहतर होगी साफ सफाई
जमऊपुर के दावेदार आदित्य तिवारी ने कहा कि गांव में साफ सफाई व जलनिकासी की बड़ी समस्या है। आवागमन में भी ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
पात्रों को मिलेगा लाभ
जमऊपुर के दावेदार सुजीत कुमार ने कहा कि पात्रों को योजनाओं के लाभ के लिए इधर उधर न भटकना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। मनरेगा योजना का समुचित लाभ मजदूरों को मिल सके और समय पर मजदूरी उनहें मिल सके, इसके सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
ग्राम पंचायत टड़वा मिश्र
आगे बढ़ेगा विकास का पहिया
टड़वा मिश्र की दावेदार सुधा मिश्रा ने कहा कि उन्होंने पहले प्रधान पद पर रहते हुए पात्रों को योजनाओं का सुचारु रूप से लाभ दिलाया। महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम अपने कार्यकाल में उठाए। यदि एक बार फिर से मुझे प्रधान पद पर जीत हासिल हुई, तो मैं अपने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाती रहूंगी।
महिलाओं को मिलेगा अधिकार
टड़वा मिश्र की दावेदार सुमन मिश्रा ने कहा कि यदि देश की आधी आबादी सशक्त व शिक्षित होगी, तो समाज व देश का विकास तेजी से होगा। देश का विकास गांव से होकर गुजरता है। ऐसे में गांव की महिलाओं को शतप्रतिशत शिक्षित करना व उन्हें उनका अधिकार दिलाकर सशक्त करना मुख्य उद्देश्य होगा।
ग्राम पंचायत मुजाहिदपुर
पात्रों को मिलेगा आवास
मुजाहिदपुर के दावेदार रामअछैबर मौर्य ने कहा कि आवासीय योजना के तहत पात्रों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अधिक से अधिक पात्रों का शौचालय निर्माण कराकर एक स्वच्छ गांव के सपने को साकार करना मुख्य एजेंडा है।
खुशहाल समाज की होगी स्थापना
मुजाहिदपुर के दावेदार रामउजागिर यादव ने कहा कि गांव के विकास के साथ ही सौंदर्यीकरण कराना उनका मुख्य मुद्दा है। एक खुशहाल समाज की स्थापना करना मुख्य सपना है। यदि जीत हासिल होती है, तो गांव के विकास के साथ साथ शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।