{"_id":"621a70d511e13f4095205aeb","slug":"all-parties-neglected-bahujan-samaj-ambedkar-nagar-news-lko6195553159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी दलों ने की बहुजन समाज की उपेक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी दलों ने की बहुजन समाज की उपेक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बहुजन मुक्ति पार्टी के अकबरपुर प्रत्याशी के समर्थन में शनिवार को राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कटरिया याकूबपुर बाग में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा, भाजपा, कांग्रेस व बसपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने बहुजन समाज की उपेक्षा ही की है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। मांग के बाद भी जातिगत जनगणना नहीं कराई जा रही है। राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी।
वामन मेश्राम ने कहा कि कृषि कानूनाें को लेकर धरने पर बैठे किसानों का जिस प्रकार से उत्पीड़न किया गया, वह अत्यंत चिंताजनक था। उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इन राजनीतिक दलों की करनी व कथनी में बहुत अंतर हैं। वादे तो करते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं करते। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, तो महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। युवा व किसान उपेक्षा के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। महिलाएं असुरक्षित हैं, तो स्वास्थ्य, शिक्षा सेवाएं पूरी तरह से बदहाल हैं।
सभी पार्टियां जातिवादी राजनीति कर रही हैं। कहा कि जो घोषणापत्र हमारे प्रत्याशियों ने दिया है, उसे सरकार बनने के बाद पूरा किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव निशा मेश्राम, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश गुड्डू, चौधरी विकास पटेल, परवेंद्र प्रताप सिंह, रामसुरेश वर्मा, जितेंद्र राजभर, जयसिंह राणा, ओमवीर वर्मा, केस गौतम, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।