फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akhilesh Yadav spoke to Ziauddin's family

अखिलेश यादव ने की जियाउद्दीन के परिवारीजनों से बात

Tue, 30 Mar 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav spoke to Ziauddin's family
अंबेडकरनगर। पुलिस कस्टडी में पिटाई से दिवंगत हुए जियाउद्दीन के परिवारीजनों को हरसंभव मदद का भरोसा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिलाया है। इससे पहले परिवारीजनों से मिलने सपा नेता सिद्धार्थ मिश्र सोमवार को आजमगढ़ जनपद के पवई पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। पुलिस बर्बरता की आलोचना की। कहा कि सपा पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने दूरभाष के जरिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जियाउद्दीन के परिवारीजनों से वार्ता करायी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। पीड़ित परिवार को उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित होगी, और दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के विरुद्घ कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे जब आजमगढ़ के दौरे पर आएंगे तो उनके परिवार से मिलेंगे। अखिलेश ने जियाउद्दीन के परिवार के सदस्य डॉॅ. आफाक से बात करते हुए कहा कि सपा अपनी तरफ से दो लाख रुपये की मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed