{"_id":"66a7cf6fbf296643f50ae677","slug":"akbarpur-struggled-with-traffic-jam-for-two-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-118900-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो घंटे जाम के संकट से जूझता रहा अकबरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो घंटे जाम के संकट से जूझता रहा अकबरपुर
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के रोडवेज के निकट जाम की समस्या से परेशान लोग - संवाद
अंबेडकरनगर। उमसभरी गर्मी के बीच सोमवार को अकबरपुर नगर करीब दो घंटे तक जाम की समस्या से जूझता रहा। भीषण गर्मी ओर उमस में जाम में फंसे लोगों को इस दौरान कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सोमवार दोपहर अकबरपुर के बस स्टेशन क्षेत्र में लगे जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दरअसल नगर के बीएन इंटर कॉलेज व बीएनकेबी पीजी कॉलेज में चल रही बीएड परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी के साथ बस स्टेशन क्षेत्र में स्थित एक दर्जन से अधिक स्कूलों में छुट्टी होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अचानक सड़क पर आ गए। अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग होने के चलते भी इस दौरान वाहनों का दबाव अधिक हो गया। नतीजा यह रहा कि यहां जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।
यातायात पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। लगभग दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को उमसभरी गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे शहजादपुर के संदीप व मीरानपुर के अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब यह जानकारी थी कि दो सेंटर पर बीएड परीक्षा चल रही है तो यातायात पुलिस कर्मियों को पहले से ही समुचित व्यवस्था करनी चाहिए थी। अन्य लोगों ने भी अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।