फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur - malipur route ??jam

अकबरपुर-मालीपुर मार्ग किया जाम

Tue, 09 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 09 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur - malipur route ??jam

करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहने से आवागमन ठप हो गया। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन कारागार परिसर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर निर्माण के नाम पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इससे मंदिर का अस्तित्व खतरे में हैं। चेतावनी दी कि शीघ्र निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन


बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। प्रदर्शन व जाम का नेतृत्व कर रहे बाबा रामशबद यादव ने कहा कि पत्रावली में अब भी मरैला कताई मिल के रूप में ही दर्ज है। इस पर अवैध तरीके से जिला जेल का निर्माण कराया जा रहा है। कारागार परिसर में प्राचीन मंदिर है। निर्माण के नाम पर उस पर अतिक्रमण किया जा रहा है।
विज्ञापन


कारागार निर्माण का जो नक्शा है, उसमें मंदिर नहीं दर्ज है। ऐसे में कार्यदायी संस्था मंदिर के अस्तित्व को समाप्त करना चाहता है। हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता व बजरंग दल जिला संयोजक मनोज गुप्ता ने कहा कि मंदिर से तमाम हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में न सिर्फ जिला कारागार निर्माण को रोका जाए बल्कि मंदिर तक जाने के लिए अलग से 14 फीट का मार्ग दिया जाए। जाम की सूचना पर अकबरपुर कोतवाल महेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए सदस्यों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।


एडीएम रामसूरत पांडेय व एएसपी राहुल राज ने मौके पर पहुंचकर तीन दिन के अंदर मांगों का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। बाद में समिति पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस दौरान श्वेत कुमार सिंह, देवेंद्र यादव, रमेश, अवनीश मिश्र, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed