फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur Imambara team champion

अकबरपुर इमामबाड़ा की टीम चैंपियन

Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur Imambara team champion
अंबेडकरनगर के रामदेव जनता इंटर कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते भाजपा नेता डॉ राना ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कटेहरी स्थित रामदेव जनता इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित स्व. मेजर रामदेव सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अकबरपुर इमामबाड़ा की टीम ने 42 रनों के अंतर से जीत लिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. राना रणधीर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में बेहतर कॅरियर है। ऐसे में उन्हें इस क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी के खेल मैदान में आयोजित स्व. मेजर रामदेव सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इमामबाड़ा अकबरपुर व सारंगपुर बलिनवा की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। टॉस जीत कर सारंगपुर बलिनवा ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए इमामबाड़ा अकबरपुर की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 130 रन बनाए। बल्लेबाज दिलीप ने सर्वाधिक 29 रनों का योगदान दिया। सारंगपुर बलिनवा के गेंदबाज ज्ञानप्रकाश ने तीन ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारंगपुर बलिनवा की टीम 12 ओवरों में महज 88 रन ही बना सकी। अकबरपुर इमामबाड़ा की टीम ने 42 रनों के अंतर से मैच जीत लिया। गेंदबाज दिलीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल करते हुए सिर्फ 14 रन दिए। खिलाड़ी दिलीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सारंगपुर बलिनवा के खिलाड़ी बलवंत को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. राना रणधीर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह, दिनेश जायसवाल, अशफाक खान, मंगल वर्मा, निखिल यादव, शादाब खान, जुनैद खान व डब्लू राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed