फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur chairman's seat unreserved from OBC

Ambedkar Nagar : निकायों में नए आरक्षण ने कर डाला भारी उथल-पुथल, देखें पूरी सूची

Fri, 31 Mar 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 31 Mar 2023 01:30 AM IST
सार

आरक्षण को लेकर मचे घमासान के बाद अब नई अधिसूचना ने नगर निकायों में बड़ा उथल-पुथल कर डाला है। कई बड़े चेहरे दौर से बाहर हो गए हैं। अकबरपुर नगर परिषद व किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित हो गई है।

विज्ञापन
Akbarpur chairman's seat unreserved from OBC
up nikay chup nikay chunav, यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनावunav, यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरक्षण को लेकर मचे घमासान के बाद अब नई अधिसूचना ने नगर निकायों में बड़ा उथल-पुथल कर डाला है। कई बड़े चेहरे दौर से बाहर हो गए हैं। अकबरपुर नगर परिषद व किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित हो गई है।

विज्ञापन


टांडा नगर पालिका व राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। जलालपुर नगर पालिका व इल्तिफातगंज नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट ओबीसी महिला जबकि जहांगीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुई है।
विज्ञापन


नगर निकायों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर उठे सवालों के बीच आयोग का गठन कर सर्वे कराए जाने से बीते दिनों चुनाव टल गया था। उस समय सभी निकायों के लिए घोषित आरक्षण को बाद में रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद अब गुरुवार को राज्य सरकार के नगर विकास अनुभाग ने नए सिरे से निकायों में अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा कर दी। सूची घोषित होते ही अचानक शहरी क्षेत्रों में सरगर्मी बढ़ गई। सूची ने एक तरफ जहां कई दावेदारों के चेहरे खिला दिए तो वहीं कई दावेदारों को मायूस होना पड़ा है।

अकबरपुर नगर पालिका की सीट साढ़े तीन माह पूर्व ओबीसी के लिए आरक्षित घोषित होने से दौड़ से बाहर हुए सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र, कांग्रेस नेता ललित मोहन श्रीवास्तव तथा भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव उर्फ दिलदार के समर्थकों के चेहरे खिल गए। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

इनमें से अनिल व सुधीर ने तो बीते दिनों सीट के ओबीसी आरक्षित हो जाने पर सोशल मीडिया के माध्यम से साजिश तक रचने का आरोप लगाया था। अब यह सीट सामान्य हो गई है। जलालपुर नगर पालिका की सीट बीते दिनों महिला के लिए आरक्षित की गई थी। अब पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित कर दी गई। इससे भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र व सामाजिक कार्यकर्ता शिवराम मिश्र के परिजनों द्वारा चुनाव लड़ने के लिए की गई तैयारियों पर ग्रहण लग गया है।


टांडा नगर पालिका की सीट साढ़े तीन माह पहले अनारक्षित घोषित हुई थी। इसके चलते वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह बग्गा, भाजपा नेता दीपक केडिया, सपा नेता मुजीब अहमद सोनू व बसपा से भाजपा में शामिल हुए महमूद आलम खान ने पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी। अब पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित हो जाने से इन सबकी तैयारियों पर अचानक ब्रेक लग गया। अन्य निकायों में भी इसी तरह कहीं खुशी, कहीं गम देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed