फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Aged scorched from electric shock, serious

करंट से वृद्ध झुलसा, गंभीर

Fri, 23 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 23 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Aged scorched from electric shock, serious
बिजली का झटका - फोटो : symbolic

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध जहां स्टे-केबल में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, वहीं घर की बिजली ठीक करने के दौरान एक ग्रामीण भी करंट से झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपट्टी निवासी मुनेशर (68) पुत्र राजितराम शुक्रवार को खेत की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन


गांव के बाहर स्थित एक विद्युत खंभे के स्टे-केबल से उसका हाथ छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर इर्दगिर्द मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और वृद्ध को केबल से अलग किया। हालांकि तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शम्मोपुर गांव निवासी सुरेंद्र (45) पुत्र मंशाराम भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों के अनुसार गुरुवार देर शाम सुरेंद्र घर की बिजली ठीक कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed